भोलेंद्र शहर व हरिश्याम फतेहगढ़ कोतवाल

0
179

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें देर रात पांच निरीक्षकों व एक उप निरीक्षक की तैनाती बदल दी | शहर कोतवाल व फतेहगढ़ कोतवाल की भी नई तैंनाती की गयी है |
एसपी नें प्रभारी वीआईपी सेल निरीक्षक रामऔतार को कोतवाल कायमगंज बनाया है| पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत निरीक्षक हरि श्याम सिंह को कोतवाल फतेहगढ़ का चार्ज दिया गया है| कायमगंज के निरीक्षक अपराध भोलेंद्र चतुर्वेदी को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है | शहर कोतवाल अनिल चौबे को चुनाव सेल का प्रभारी, निरीक्षक राजीव कुमार पाण्डेय जन शिकायत प्रकोष्ट का प्रभारी, थाना मऊदरवाजा में तैंनात दारोगा दिलीप सिंह को थानाध्यक्ष कम्पिल बनाया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]