भैरवबाबा के जन्मोत्सव पर हबन-पूजन व भंडारा

0
142

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया| कई जगह हबन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया|
शहर के अमेठी कोहना भैरव बाबा जन्मोत्सव पर हबन-पूजन का आयोजन किया गया| जिसमे श्रद्धालु ओं ने सुख-शांति के कामना के साथ आहुति डालीं| इसके साथ ही केक काटकर बाबा का प्रसाद वितरित कर पुड़ी-सब्जी, दही-बड़ा आदि का भंडारा किया गया| भैरव बाबा कमेटी के अध्यक्ष राजू शिवानी, उपाध्यक्ष चैतन्य रस्तोगी, महंत पंकज शुक्ला, महामंत्री रमाशंकर डब्बू, मनीष रामगोविन्द रहे| शहर के नितगंजा स्थित बटुक भैरव मंदिर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा को छप्पन भोग लगाकर हवन पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]