भैंस घुसने के विवाद में फायरिंग तीन हिरासत में

0
98

firingफर्रुखाबाद: शमसाबाद: खेत में भैंस घुसने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर र्इंट पत्थर चले। इसी बीच किसी ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की घटना से भगदड़ मच गर्इ। हालांकि फायरिंग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी महेश चंद्र के खेते में गांव के ही रोहित की भैंस घुस गर्इ थी। इस बात को लेकर महेश के पुत्र अवनीश और रोहित के बीच विवाद हो गया। अवनीश के परिजनों ने रोहित जमकर पिटार्इ कर दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी बात को लेकर मंगलवार की शाम दोनों पक्षों की ओर से जमकर र्इंट पत्थर चले। इसी दौरान किसी ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मौके पर भगदड़ मच गर्इ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन फायर किए जाने की बात सामने आर्इ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायल रोहित को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। बुधवार को दोनों पक्ष समझौते के लिए एकत्र हुए। इसी दौरान फिर विवाद गरमा गया। महेश चंद्र ने बताया कि रोहित के परिजनों ने समझौते के लिए अपने घर बुलाया और उसके व साथ गए लोगों से मारपीट कर दी। रोहित की तहरीर पर पुलिस ने रामआसरे, राममोहन, रामबरन और रवीन्द्र के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। उधर दूसरे पक्ष से महेश चंद्र ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]