भैंस की पूंछ बनी मौत का कारण

0
148

ANUP1फर्रुखाबाद:(कायमगंज) भैस की पूंछ पकड़कर गंगा पार करना मंहगा पड़ गया| कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौखड़िया निवासी (15) वर्षीय हाई स्कूल का छात्र अनूप यादव पुत्र रामरक्षपाल की गंगा में डूबने से मौत हो गयी| वह भैस की पूंछ पकड़कर गंगा पार करने का प्रयास कर रहा था|

[adrotate banner="3"]

अनूप यादव स्कूल की छुट्टी होने के बाद रिश्ते के चाचा शिशुपाल यादव के साथ भैंस चराने के लिये गंगा के पार जा रहा था। उसने भैंस की पूंछ पकड़कर गंगा पार करने का प्रयास किया तभी अचानक वह गंगा के गहरे पानी में डूब गया| पार पहुंचने पर शिशुपाल ने देखा कि भैंस आ गयी है पर अनूप नहीं आया।खोजबीन से पता चला की अनूप गंगा में डूब गया है| मृतक के पिता की कुछ वर्षो पहले ही मौत हो चुकी है| पुत्र डूब जाने से मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उपजिलाधिकारी बीडी वर्मा ने बताया कि यह घटना दैवीय आपदा में नहीं आती है। फिर भी जांच कराई जायेगी।

[adrotate banner="2"]