भूसा बेंचकर जा रहे ग्रामीण से 8 हजार व मोबाइल लूटा

0
105

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र ग्राम चंदुइया निवासी आशाराम व दो अन्य लोगों के साथ भूसा बेंचकर घर जाते समय बाइक सवार लुटेरों ने 8 हजार रूपये की नकदी लूट ली। घटना के मामले में किसान ने पांच लोगों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

[adrotate banner="3"]

ग्रामीण आशाराम गांव के ही सतीश व महादेव के साथ कस्बे में ट्रेक्टर से भूसा बेंचने आया था। 8 हजार रूपये में भूसा बेंचने के बाद आशाराम घर वापस लौट रहा था। अलाहदादपुर के निकट दो बाइकों पर सवार पांच लुटरे मिले और ट्रेक्टर के आगे बाइक खड़ी करके ट्रेक्टर रोक लिया।

इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने ग्रामीणों में भय व्याप्त करने के लिए पहले तो आशाराम को उतार कर उसकी जमकर पिटाई की और जेब में रखे 8 हजार रूपये नकद व एक मोबाइल फोन लूट लिया। आशाराम ने बताया कि मारपीट व लूटपाट करने वालों में अलाहदादपुर का बबलू यादव, आरिफ यादव भी था। जिन्हें अच्छी तरह पहचान लिया।

इसके अलावा उनके तीन अन्य साथी और थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे अचरा की ओर भाग गये। मामले की सूचना आशाराम ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गयी। घटना के मामले में आशाराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैं।

[adrotate banner="2"]