भूसा दुकान की दीवार गिरने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर

0
147

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) भूसा की दीवार गिरने से उसमे दबकर पिता-पुत्र जख्मी हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ पिता को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि पुत्र की हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के तलैया मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय कल्लू पाल अपने 25 वर्षीय पुत्र संजीब पाल के साथ आईटीआई चौराहे पर सुरजीत वाल्मीकि के भूसे की दुकान में मजदूरी करते थे| रविवार शाम लगभग 6 बजे भूसे की दीवार अचानक भरभरा कर पिता-पुत्र के ऊपर गिर गयी| जिससेदोनों गंभीर हो गये| दोनों को 6:20 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जिसके बाद डॉ० प्रशांत सेंगर नें कल्लू को मृत घोषित कर दिया| जबकि हालत गंभीर होनें परे परिजन संजीब को लेकर उपचार हेतु चले गये|
घटना की जानकारी पर आईटीआई चौकी इंचार्ज रविन्द्र निषाद लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने जाँचपड़ताल की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]