भूमि विवाद में हत्या के शक में दो सगे भाईयों सहित पांच पर मुकदमा

0
212

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भूमि विवाद के चलते युवक की हत्या के शक में मृतक की माँ के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस नें दो सगे भाईयों सहित पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस नें कुछ लोगों को उठाया भी है|
बीते बुधवार को सुबह कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के काली तलैया निवासी 18 वर्षीय अमन पुत्र रामविलास का शव हाई-वे के किनारे बजरंग रेस्टोरेंट के निकट कच्चे रास्ते पर लहुलुहान हालत में पड़ा मिला था| पुलिस नें परिजनों की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम बीते दिन कराया था| जिसमे मौत का कारण सिर पर कोई वजनदार चीज लग ना बताया गया था| वहीं मृतक अमन की माँ सुधा की तहरीर पर पुलिस नें काली तलैया निवासी दीपक छोटेलाल, सुधीर पुत्र सियाराम, मंजेश व अखिलेश पुत्र जगदीश व भोलेपुर अम्बेडकर नगर निवासी शिवा पुत्र कृपाराम के खिलाफ पुलिस नें 147, 120-बी व 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस नें कुछ लोगों को हिरासत में लिया है|  जिनसे पुलिस पड़ताल कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]