भूमि विवाद में फायरिंग, प्रापर्टी डीलर सहित आधा दर्जन पर केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) भूमि विवाद के चलते हुई फायिरंग आदि के मामले में पुलिस ने प्रापर्टी डीलर सहित आधा दर्जन पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है|
कोतवाल क्षेत्र के ग्राम गढ़ी बनकटी निवासी गोपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि बीते 29 जून को शाम लगभग 6 बजे विवादित भूमि पर प्रापर्टी डीलर कुशल परिहार के साथ उनका भाई अचल सिंह परिवार पुत्र महेंद्र पाल सिंह, शिवप्रताप पुत्र राम सिंह, प्रताप सिंह पुत्र रघुनाथ, सुधीर सिंह पुत्र महेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह पुत्र जोगराज सिंह अबैध रूप से कब्जा कर रहे थे| उसी दौरान गोपाल सिंह ने मना किया तो आरोपी हमलावर हो गये| आरोप है कि उन्होंने हाथापाई के साथ ही नाजायज हथियारों से फायरिंग कर दी| जिससे वह बाल-बाल बच गया| पुलिस ने आरोपियों पर धारा 147,148, 149, 307 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच
दरोगा अमित कुमार सिंह को दी गयी है|
कुशल परिहार ने बताया कि वह अपनी पैत्रक भूमि पर काम करा रहे थे| दूसरे पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए उनके चाचा शिवप्रताप पर फायरिंग कर दी| आरोपी सरकारी चकरोड पर मिट्टी डाल
कर अबैध कब्जा कर रहे थे| इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| लेकिन पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज नही किया|