भूमि विवाद में ग्रामीण व उनके पुत्रों को पीटा, एक की हालत गंभीर

0
96

FARRUKHABAD : मेड़ क्या काट ली कि दबंग कानून कायदा सब भूल गये। खुद ही इंसाफ करने में जुट गये और दबंगई में ग्रामीण व उसके तीन पुत्रों को जमकर पीटा गया। एक की हालत गंभीर बतायी गयी है। जिसे उपचार के दौरान रिफर कर दिया गया है।rajendra singh

[adrotate banner="3"]

घटना जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चुरसई की है। गांव के राजेन्द्र सिंह का खेत उसके घर की कुछ दूरी पर रामरहीश के मकान के पास है। राजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि रामरहीश व उसके परिजनों ने उसके खेत की मेड़ काट ली है। जब इस बात का उलाहना दिया गया तो रामरहीश व उसके परिजन डालचन्द्र आदि ने उसे व उसके तीन पुत्र अबध बिहारी, हरवीर व रिंकू को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लाठीडन्डों से भी हमला किया गया। घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। जहां रिंकू की हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]