भूमि कब्जे को लेकर दो पक्षो में तनाव

0
128

फर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वनकटी में भूमि विवाद के चलते दो पक्षो में जबरदस्त तनाव का माहौल है| पुलिस को मामले के सम्बन्ध में तहरीर मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही ना होने से आक्रोश और बढ़ गया है|

[adrotate banner="3"]

गाँव के ही अशोक पुत्र पूरन गिहार ने पुलिस को बताया कि बीते दिन वह अपने खेत में गया था| तभी गांव के ही कई लोग उसके खेत में एक धर्मिक प्रतिमा को स्थापित करने जा रहे थे| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची थी और जाँच पड़ताल की थी| अशोक ने पुलिस को बताया कि बीते वर्ष उसके खेत में कई धार्मिक प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया गया था लेकिन सफलता नही मिली और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था |

अशोक ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर कार्यवाही की बात कर रही है | लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश है|वही दोनों पक्ष बुधवार को फिर आमने सामने आ गये| पुलिस जाँच कर कार्यवाही की बात कर रही है|

[adrotate banner="2"]