भूखहड़ताल कर रहे भाजपा नेता की हालत बिगड़ी

0
127

shailendr rajput bjp 45 copyफर्रुखाबाद:(जहानगंज) चरमराई विधुत व्यवस्था में सुधार के लिये भूखहडताल पर बैठे भाजपा नेता शैलेन्द्र राजपूत की हालत बिगड़ गयी है| उन्हें पेट व बदन में दर्द की शिकायत बतायी गयी है| दो दिन बाद भी स्वास्थ्य टीम ने पंहुच कर भाजपा नेता का परीक्षण तक नही किया| जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है|

[adrotate banner="3"]

जहानगंज विधुत शव स्टेशन के बाहर 48 घंटे से भूखहडताल पर बैठे भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने मांग की है की उनके क्षेत्र में विधुत की ओबर लोडिंग अधिक है| जिसके चलते फाल्ट अधिक होते है| उन्होंने 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाये जाने की मांग की है| इसके अलावा पैनल सेट भी लगाये जाने की मांग है| भाजपा नेता इस सम्बन्ध में कई ज्ञापन अधिकारियो को दे चुके है| लेकीन हमेशा भरोसे की घुट्टी पिला कर लौटा दिया जाता है|
इस बार भाजपा नेता शैलेन्द्र राजपूत बीते दो दिनों से अनशन पर है| लेकिन अभी तक उन्हें कोई संतोष जनक जबाब नही मिला है| साथ ही साथ हालत में निरंतर गिराबाट आ रही है| मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी समर्थन में पंहुचे| इस दौरान महिला मोर्चा की मीरा सिंह, राजवती बाथम, ज्योति शाक्य, युवा मोर्चा के शशांक शेखर मिश्रा, अंकुर मिश्रा, विजय राठौर, आदित्य मिश्रा आदि भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]