फर्रुखाबादः कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर के मजरा कोरियन नगला निवासी 17 वर्षीय किशोर विपिन पुत्र रामगांधी बुधवार को प्रातः लगभग 10 बजे गंगा में डूब गया। समाचार लिखे जाने तक शव की तलााश जारी थी।
परिजनों के अनुसार विपिन अपने छोटे भाई मुनीश के साथ भुजरियां गंगा में सहराने गया था। उसने पहले छोटे भाई मुनीश को गंगा में नहला कर बाहर खड़ा कर दिया। बाद में वह भुजरियां सहराने के लिये गंगा की धार की ओर बढ़ गया। इसी दौरान पैर फिसलने से विपिन गंगा में डूब गया। कफी देर तक भाई के न लौटने पर मुनीश ने रोना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने माजरा पूछा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी व परिजनों के पहुचंने पर शव की तलाश शुरू की गयी। समाचार लिखे जाने तक विपिन का शव नहीं मिला था।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


