भीषण गर्मी नेे किया जनजीवन बेहाल

0
164

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मौसम में गर्मी एवं उमस ने लोगों को पसीना पसीना कर रखा है। भीषण गर्मी व उमस के चलते लोगों को न दिन में सुकून मिल रहा है और न ही रात को चैन मिल रहा है। गर्मी से बचाव को लोग चेहरे ढक कर घरों से बाहर निकल रहे हैं।
मानसून की बेरुखी के चलते जनपद में पिछले कई दिनों भीषण गर्मी हो रही है। गर्मी से आम जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग जरूरी पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में लू चल रही है। इसके कारण दोपहर में बाहर रहना मुश्किल होता है। हवा का जोर अधिक होने से लू चल रही है। इससे हर कोई परेशान दिख रहा है। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक नागरिकों की आवाजाही भी कम दिखने लगी हैं। नागरिक इस गर्मी से राहत पने के लिए गन्ने और बेल का जूस पी रहे हैं। ऐसी ठेल शहर में हर ओर दिखने लगी हैं। मौसम 40 डिग्री सेल्सियस रहा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]