भारी पड़ी दमयंती को नगरपालिका में हार, नगर विधायक के घर के रास्ते बंद

0
102

फर्रुखाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में दमयंती सिंह को अपनी हार अब लगता है कि मंहगी पड़ने लगी है। उनके व उनके पति नगर विधायक विजय सिंह के घर को जाने वाले सारे रास्ते बंद हो गये है। उन रास्तों पर इस समय गहरे गहरे गड्ढे खुदे हुए हैं। जिनमें भरा नाले का गंदा पानी बजबजा रहा है।

[adrotate banner="3"]

दस साल तक नगर पालिका फर्रुखाबाद की चेयरपर्सन रहीं दमयंती सिंह व उनके पति नगर विधायक विजय सिंह के घर तक किसी वाहन से जाना तो दूर पैदल तक पहुचंना मुश्किल है। यह स्थिति कोई आज या दो चार घंटो से नहीं विगत कई दिनों से बनी हुई है। उनके नाला मच्छरट्टा स्थित आवास को जाने वाली पूरी गली में इस समय लगभग आधा दर्जन आदम कद गड्ढे हैं। इनमें नाले का पानी बजबजा रहा है। नगर पालिका ने सुरक्षा की दृष्टि से इन गडढों में चारों ओर तारकोल के खाली ड्रम रख दिये हैं। परंतु घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में इन गडढों के रास्ते जमींदोज नाले में गिरने पर बच्चे तो बच्चे बड़ों तक के बचने की संभावना नहीं है। माहल्ले के लोग विगत कई दिनों से इस खतरनका स्थिति से दो-चार हैं।

मजे की बात है कि स्वयं नगर विधायक विजय सिंह भी इस मामले में अभी तक खुल कर सामने नहीं आये हैं। शायद वह भी जनआक्रोश के और परवान चढने की राह देख रहे हैं। जबकि लोगों का आरोप है कि वह भी नगारिकों को दमयंती सिंह की हार की सजा देने का मन बनाये बैठे हैं। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला  अग्रवाल का शपथग्रहण न हो पाने के कारण नयी नगर पालिका का अभी भौतिक रूप से गठन नहीं हुआ है। इस लिये घूम फिर कर जिम्मेदारी पालिका प्रशासक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर आती है। वर्तमान ईओ पीडी बाजपेयी अवकाश पर चले गये हैं। कार्यवाहक ईओ केके गुप्ता अपने प्रभारी होने का दर्द सुना कर पल्ला झाड़ रहे हैं।

[adrotate banner="2"]