भारी काफिले के साथ रामेश्वर यादव ने लोहिया मूर्ति पर किया माल्यार्पण

0
230

FARRUKHABAD : भारी लाव लश्कर व सैकड़ों गाडि़यों के काफिले के साथ 12 बजे कायमगंज नगर में प्रवेश करने के बाद समाजवादी पार्टी के नव घोषित लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव महज साढ़े पांच घंटे की यात्रा में शहर के आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति के पास पहुंच सके। इस दौरान रामेश्वर यादव व उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव का रास्ते भर जोरदार नारों व फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

[adrotate banner="3"]

rameswar singh yadav - jogendra singh yadav - lohiya malyarpan[bannergarden id=”8″]
लगभग साढ़े पांच बजे लोहिया मूर्ति पर पहुंचकर रामेश्वर सिंह यादव, उनके भाई जोगेन्द्र सिंह यादव ने अन्य सपा नेताओं के साथ लोहिया मूर्ति पर माल्यार्पण किया। महज 10 मिनट में माल्यार्पण कार्यक्रम निबटा कर रामेश्वर सिंह यादव अपने मुख्य प्रोग्राम स्थल डीएन डिग्री कालेज की तरफ रवाना हो गये। इससे पहले रामेश्वर सिंह यादव का rameswar singh yadav - jogendra singh yadav kafilaशहर में घुसते ही गुरुगांव देवी मंदिर के पास जोरदार स्वागत किया गया। जहां से भारी काफिले के साथ आगे बढ़ते हुए शहर में प्रवेश किया तो चीटी की चाल चली गाडि़यां लगभग डेढ़ घंटे में शहर को पार कर सकीं। काफिला इतना लम्बा कि शहर में गाडि़यों के अलावा अन्य किसी गाड़ी का प्रवेश वर्जित कर दिया गया।

[bannergarden rameswar singh yadav - jogendra singh yadav - photo poseid=”11″]

लालगेट पर भी सपा समर्थकों ने फूल मालाओं से रामेश्वर सिंह यादव का स्वागत किया। समर्थकों में माल्यार्पण की ऐसी होड़ लगी कि कदम कदम पर फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया। पांच बजने के बाद काफिले की रफ्तार स्वतः तेजी पकड़ गयी। साढ़े पांच बजे लोहिया मूर्ति पर औपचारिक माल्यार्पण कर डीएन डिग्री कालेज की तरफ काफिले को आगे बढ़ा दिया गया।

लोहिया मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान रामेश्वर सिंह यादव के साथ उनके भाई जोगेन्द्र सिंह यादव, रामप्रकाश यादव उर्फ कल्लू, सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]