भारत ही सभी प्रमुख धर्मो का जनक : दलाई लामा

0
213

dlaee lama snkisa copyफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के संकिसा में विख्यात बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा ने भारत को प्रमुख धर्मों का जन्मदाता बताया। फर्रुखाबाद व मैनपुरी की सीमा पर संकिसा मठ में आज उन्होंने दूसरे दिन भी प्रवचन समारोह में लोगों को संबोधित किया।जिसमे विदेशी लोगो का जमाबड़ा रहा|

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद के संकिसा में दलाईलामा ने दूसरे दिन आयोजित प्रवचन समारोह में कहा कि दुनिया के सभी प्रमुख धर्म भारत से ही शुरू हुए हैं। भारत में सभी धर्मों के लोग सर्व धर्म समभाव के प्रतीक हैं। इसका विस्तार तथा प्रगति होना स्वाभाविक है। चीन के सीमा उल्लंघन पर उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं। भारत के चीन से बहुत पुराने संबंध हैं। भारत को चीन के साथ भारत सहयोगी रुख अपनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा की बौद्ध धर्म बैचारिक है भगवान बुद्ध ने कभी भी नही कहा की हमारा धर्म मानो उन्होंने अपने लोगो से कहा की मुझे अपने जीवन में प्रयोग करके देखो| उन्होंने कहा की बड़े दुःख का विषय है की बौद्ध धर्म भारत देश में ही पैदा हुआ लेकिन यही इसके अनुआयियो की संख्या कम है| भगवान बुद्ध ने विश्व शक्ति पर मानव धर्म का उपदेश देकर भारत का नाम पूरी दुनिया में ऊँचा कर दिया| भारत ने वैज्ञानिक तरक्की की है लेकिन अध्यतम में अभी पीछे है| उन्होंने गज स्तम्भ का भी लोकापर्ण किया|

दलाई लामा को सुने के लिए नेपाल, अमेरिका, लंका, जांबा, लन्दन, कम्बोडिया, वर्मा से लोग पंहुचे| इसके बाद दलाई लामा मैनपुरी के जसराजपुर पहुंचे। जहां पर उनको कई धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करनी है। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी उनके कार्यक्रम में आने की संभावना है।

[adrotate banner="2"]