भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की नगर इकाई गठित

0
136

फर्रुखाबाद: पतंजलि योग समिति फर्रुखाबाद की तरफ से नुनहाई स्थित हिन्दी भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नगर इकाई का गठन किया गया।

[adrotate banner="3"]

योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की नगर इकाई गठन हेतु हरिद्धार मुख्यालय से नियुक्त जीवनदायिनी सेवा वृत रामचन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता रमेशचन्द्र त्रिपाठी ने की। बैठक में नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें भप्पू सोनी को नगर संयोजक मनोनीत किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव के आदर्शों और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कहा गया कि संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाये रहने के लिए हमें ऐसे ही कार्यक्रमों को आयोजित करना चाहिए और घर घर जाकर बाबा के बताये हुए दिशा निर्देशों के विषय में आम जनता को अवगत कराना चाहिए। कार्यक्रम में संचालन का कार्य राकेश द्विवेदी एडवोकेट जिला महामंत्री पतंजलि योग समिति  व कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदेव पाण्डेय ने की।

इस अवसर पर दिवाकरनंद दुबे, हरनाथ सिंह राजपूत, द्वारिका प्रसाद पाल, राजीव दीक्षित, सभासद राकेश गंगवार, सोनपाल सिंह, चित्रा अग्निहोत्री, स्नेहलता यादव, ज्ञानेन्द्र गौड़, दिलीप भारद्धाज, कमलेश पाण्डेय, अनीता द्विवेदी आदि ने भाग लिया।

[adrotate banner="2"]