‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ धूमघाम से निकालनें की तैयारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को शहर के आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आगामी ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ को लेकर बैठक आयोजित की गयी|

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पड़ोसी मुल्क द्वारा प्रायोजित आतंकवाद से कश्मीर के पहलगाम में एक विभक्ति घटना को अंजाम दिया गया जिसमें 26 भारतीयों की निर्मम हत्याएं हुई इस घटना के बाद भारत ने देरी न करते हुए घटना से संबंधित आतंकवादियों एवं आतंक को बना देने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया| जिसमें भारतीय सैन्य अधिकारियों ने अपनी वीरता और शौर्यता का प्रदर्शन करते हुए आतंक एवं आतंकवादियों पर कार्रवाई की। भारत की वायु सेना के शौर्य और
साहस को नमन करते हुए भाजपा ने निर्णय लिया है कि वह 17 मई को शाम 4 बजे टाउन हॉल से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकलेगी, जिसमें जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों से आवाहन करेगी कि वह इस यात्रा में शामिल होकर भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस के लिए उनका उत्साहवर्धन करें। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला प्रमुख रूप से रहेंगी। कार्यक्रम के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गयी। कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक दल का झंडा प्रयोग नहीं किया जाएगा केवल भारतीय तिरंगा प्रयोग किया जाएगा। यह यात्रा टाउन हॉल से आरंभ होकर लाल दरवाजा फब्बारे पर
समाप्त होगी। सभी ब्लॉकों एवं विधानसभा स्तर पर भी यह यात्रा निकालने के लिए तैयारी बैठक होगी। तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी को जिम्मेदारियां दी गई है। इस यात्रा में पूर्व सैनिकों से भी शामिल होने का आवाहन किया गया है| जिलाध्यक्ष ने बताया रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है| 21 मई से 31 मई के मध्य 300वीं जयंती मनाई जाएगी। इस जयंती को मनाने के लिए 17 मई को संगठन की बैठक बुलाई गई है जिसमें इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला मंत्री गोपाल राठौर, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, राकेश भदोरिया, राजीव चतुर्वेदी आदि रहे|