असुरक्षित सेक्स संबंध बनाने पर एक एनजीओ द्वारा इसी वर्ष अप्रैल-मई में हुए एक इंटरनेशनल सर्वे के मुताबिक विश्व में असुरक्षित सेक्स संबंध बनाने में भारतीय सबसे आगे हैं, और वो भी भारतीय युवा। सर्वे में कहा गया है कि भारत के करीब 72 फीसदी युवाओं ने माना कि वो अपनी नई पार्टनर के साथ असुरक्षित सेक्स करते हैं। क्योंकि उन्हें इसमें आनंद आता है। जबकि 40 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्हें जब जरूरत थी तब गर्भनिरोधक ही नहीं मिला। इस सर्वे के मुताबिक इस समस्या के पीछे कारण ये है कि लोगों को सेक्स के बारे मे भरपूर जानकारी नहीं होती है, ना तो उनके बड़े उन्हें इस बारे में समझाते हैं और ना ही इस बारे में कोई शिक्षा दी जाती है। इसलिए वो इस समस्या से दो चार होते हैं। उन्हें अनचाहे गर्भ और बहुत सारी बीमारियों से जूझना पड़ता है। इस सर्वे में 36 प्रतिशत युवाओं ने ने माना कि उनके किसी करीबी को अनचाहे गर्भधारण की समस्या झेलनी पड़ी है। जिसके पीछे कारण है कि उन्होंने सुरक्षित सेक्स संबधित तरीके नहीं अपनाये थे।
भारत में 40 प्रतिशत लोगों को जरूरत पर गर्भनिरोधक नहीं मिलता
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



