प्रदर्शन कर रहे भाकियू नेताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की, किसान नेता की हालत बिगड़ी

0
162


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारत बंद की घोषणा को लेकर पुलिस नें भाकियू नेताओं को उनके घर में नजर बंद कर लिया| जबरन सड़क पर निकले किसान नेताओं को पुलिस से धक्का-मुक्की हुई| इसके बाद अधिकारियों के समझानें पर उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर जल्द कार्यवाही की मांग की |

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा को उनके नेकपुर चौरासी आवास पर पुलिस नें नजर बंद कर लिया | कई और भाकियू नेता मौके पर पंहुचे| उन्होंने रामनगरिया जाकर धरना प्रदर्शन व पांचाल घाट चौराहे से मेला रामनगरिया तक जुलूस निकालनें की मांग की| लेकिन पुलिस नें उन्हें जानें नही दिया| काफी देर के बाद भाकियू नेता प्रभाकान्त मिश्रा अपने पदाधिकारियों के साथ सड़क पर आ गये| उन्हें रोंकनें के दौरान कोतवाल फतेहगढ़ धक्का-मुक्की भी हो गयी| भाकियू नेता नेकपुर होते हुए
एसआर कोल्ड के सामने पंहुचे उसी दौरान वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा की हालत बिगड़ गयी| जिसके बाद उन्हें कुर्सी पर बैठाकर पानी आदि दिया गया| कुछ देर बाद सुधर होने पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति को भाकियू नेताओं नें जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंप दिया| अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र नें जेएनआई को बताया कि किसी भी नेता को नजर बंद नही किया गया था| उनका ज्ञापन लिया गया है| ज्ञापन में दी मांगों पर जल्द कार्यवाही की जायेगी | इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, अभय यादव, मुकेश शर्मा, अजय कुमार, योगेन्द्र सिंह, अमर सिंह आदि रहे |
बाबा सत्यगिरि नें पांचाल घाट आनें से रोंका
वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा नें कहा कि मेला रामनगरिया के संत सत्यगिरि महाराज नें उन्हें फोनकर पांचाल घाट में प्रदर्शन ना करनें के लिए कहा| वह खुद उनके भंडारे में जाकर प्रसाद ग्रहण कर उनसे मिलेंगे और मेला में प्रदर्शन ना करनें का कारण जानेंगे| अधिकारियों नें बाबा सत्यगिरि को भड़काया है| वह भी किसान के बेटे हैं| गंगा मईया सबकी हैं| उन्होंने बताया कि जो ज्ञापन दिया गया है यदि उस पर कार्यवाही नही होती तो 19 फरवरी को जमापुर मोड़ पर सड़क जाम किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]