भारत गरीब नहीं: देश का चौदह सौ लाख करोड़ रुपया विदेश में- श्रीश्री

0
108

shri shri ravishankarफर्रुखाबाद: अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का मानना है कि भारत एक गरीब राष्ट्र नहीं है| भारत का चौदह सौ लाख करोड़ रुपया विदेश में जमा है| अगर सारा विदेश धन भारत आ जाए तो हर नागरिक के हिस्से में तीन लाख रुपया आएगा| इससे 15 साल तक बिना टैक्स के सरकार चलाई जा सकती है| विदेशी धन भारत में वापस आना चाहिए श्री श्री रविशंकर इसके पक्ष में दिखे| वे होली के मौके पर “रंग दे बसंती” कार्यक्रम में प्रवचन देने फर्रुखाबाद पधारे थे और जनता को उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान हर नागरिक को स्वयं सेवक बन कर प्रतिदिन एक घंटा राष्ट्र के लिए काम करने का आवाहन भी किया|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
श्री श्री रविशंकर फर्रुखाबाद में दोपहर लगभग तीन बजे विमान से आये| वे दो दिन के प्रवास पर यहाँ रुकेंगे| होली के दिन उन्होंने फर्रुखाबाद में शाम को रंग दे बसंती कार्यक्रम में जनता को प्रेम से जीवन जीने का मन्त्र दिया| कल श्री श्री शाहजहांपुर के कार्यक्रम में भाग लेंगे और वापस फर्रुखाबाद लौटेंगे| वे कल यहीं से वापस विमान से जायेंगे|
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]