भाभी को मायके छोड़ने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

0
90

फर्रुखाबाद: मोटर साइकिल से भाभी को मायके छोड़ने जा रहे युवक की बुधवार सायं लगभग आठ बजे चाचूपुर के निकट मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी।
ACCIDENT 22.05.2013
लखीमपुर खीरी ग्राम जमुनिया थाना मैकलगंज निवासी 20 वर्षीय युवक अमित शुक्लाक पुत्र रमाकांत अपनी भाभी विजेता पत्नीन आशुतोष शुक्ला को उसके थाना जहानगंज के ग्राम पकरिया स्थ्ति मायके में हीरोहोंडा ग्लेमर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 31 जेड- 6371 से छोडने जा रहा था। अमित का 13 वर्षीय भतीजा शिवा पुत्र अवधेश शुक्ला भी साथ में था। थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर के निकट अज्ञात वाहन से आमने सामने हुई टक्कवर में अमित की मौके पर ही मौत हो गयी। गंभीर रुप से घायल विजेता व शिवा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुहंचे विजेता के मायके से परिजन अस्पोताल पहुंच गये हैं। सीमा विवाद के चलते लगभग एक घंटे तक युवक का शव घटना स्थल पर पड़ा रहा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]