भाभी के साथ पकड़े गये देवर की सरे बाजार पिटायी, भाभी देवर के साथ जाने पर अड़ी

0
101

FARRUKHABAD : शराबी पति से परेशान हो चुकी एक विवाहिता ने आखिर मजबूर होकर अपने रिश्ते में देवर के साथ जिंदगी बसर करने की ठान ली और इसके साथ घर से भागकर फर्रुखाबाद आ गये। बस अड्डे के निकट विवाहिता के मायके वालों ने पकड़कर प्रेमी देवर की सरेबाजार जमकर पिटायी कर दी। प्रेमी की पिटायी से विवाहिता और आक्रोषित हो गयी और उसने सार्वजनिक रूप से देवर के साथ ही जाने का ऐलान कर दिया।

[adrotate banner="3"]

mahila[bannergarden id=”8″]

दिल्ली के कबीरनगर इलाके में रह रही शकुंतला का पति कुलदीप मलौथा हरपालपुर हरदोई का निवासी है। बीते कई वर्षों से वह दिल्ली में परिवार के साथ रह रहा है। लेकिन बुरी तरह से दारू का शौकीन हो जाने के कारण वह प्रति दिन पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता चला आ रहा है। पहले तो शकुंतला पति की मार को उसका अधिकार समझकर उत्पीड़न सहती रही। लेकिन जब पानी सर से ऊपर निकला तो उसने अलग जिंदगी बसर करने की सोच ली। इसी दौरान उसकी ससुराल का ही सूरज पुत्र बीरपाल के साथ महिला का प्रेम प्रसंग हो गया। जो रिश्ते में उसका देवर लगता था। महिला के दो बच्चे भी हैं।

[bannergarden id=”11″]

उसने पति को छोड़कर देवर के साथ जीवन बिताने की ठान ली। जिसके बाद शनिवार को सुबह विवाहिता प्रेमी देवर के साथ लालगेट स्थित अपने मायके आई थी। जहां पति ने पहले ही उसके मायके मे फोन कर बता दिया कि शकुंतला सूरज के साथ भाग गयी है। बस अड्डे पर पुलिस के सामने महिला के परिजनों ने प्रेमी सूरज को जमकर पीटा तो देखने वाले तमाशवीनों का तांता लग गया। प्रेमी की पिटायी शकुंतला को और हवा दे गयी। उसने सार्वजनिक रूप से देवर के साथ ही जाने की बात कही। पुलिस ने दोनो को कोतवाली भिजवा दिया।

[adrotate banner="2"]