भाजयुमो ने युवा दिवस पर खेला क्रिकेट- बढ़पुर ने कायमगंज को हराया

0
97

BJP CRICKET FARRUKHABAD1फर्रुखाबाद: विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के तौर पर मानते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने क्रिकेट मैच का आयोजन किया| फतेहगढ़ स्टेडियम में खेले गए मैत्री मैच का उदघाटन मेजर सुनील दत्त द्विवेदी और शमसाबाद के चेयरमेन विजय गुप्ता ने किया| मैच का आयोजन भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने किया|
BJP CRICKET FARRUKHABAD
उद्घटान में मेजर ने बैटिंग की और विरोधी टीम बतौर चेयरमेन विजय गुप्ता ने बोलिंग की| सबसे पहले खिलाड़ियो से परिचय हुआ| मेजर ने कहा कि युवा विवेकानंद के आदर्शो का पालन करते हुए भविष्य की राह तय करे| वजिे गुप्ता ने कहा कि खेल से युवाओ में शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही सामाजिकता भी बढ़ती है| ये मैच कई दिन तक चलेंगे| पहला मैच कायमगंज ग्रामीण और बढ़पुर ग्रामीण के बीच हुआ| कायमगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 109 रन बनाये| इसके जबाब में बरहपुर पश्चिमी टीम ने 14.5 ओवर में 111 रन बनाकर मैच जीत लिया| 45 रन बनाने वाले राजेश को मन ऑफ थे मैच दिया गया| क्रिकेट में सन्देश राजपूत, आदित्य,आशुतोष, हिमांशु शुक्ल, राजीव राठौर, रूपेश दीक्षित, शिवांग, ज्ञानेश गौर, राजीव चौहान, शैलेन्द्र राजपूत, दिलीप भरद्वाज, रामवीर, प्रमोद,अनुराग चतुर्वेदी, गुंजन अगरवाल, प्रमोद बाजपेयी,अलोक राजपूत, मयंक, शुभम, सौरभ आदि भाजपाई उपस्थित रहे|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]