भाजयुमो ने नक्सलवाद को फांसी पर लटकाया

0
179

फर्रुखाबाद: बीते दिन छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले से आक्रोषित भाजयुमो ने नक्सलवाद के पुतले को फांसी पर लटका कर आग के हवाले कर दिया।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ के जिला जेल चैराहे पर भाजयुमो नेता शशांक शेखर मिश्रा के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने नक्सलवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व नक्सलवाद के पुतले को फांसी पर लटका दिया। इस दौरान रजत कटियार, रवी ठाकुर, अमन गुप्ता, रानू दीक्षित, विशाल शुक्ला, गोविंद आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]