भाजयुमो नगर कार्यकारिणी घोषित, मोदी की रैली में जाने की रणनीति बनाई

0
105

FARRUKHABAD: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की रेलवे रोड स्थित एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें दीपक द्विवेदी एडवोकेट को महामंत्री पद के लिए घोषित किया गया।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने बताया कि युवा मोर्चा एक हजार कार्यकर्ताओं को कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहा है। जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने कहा कि 20 हजार लोगों की भीड़ जनपद से ले जाने की योजना है।
नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए दीपक दुबे एडवोकेट को महामंत्री, अनुज शुक्ला, हैपी सिंह राठौर, सौरभ सिंह यादव, नीतेश सोलंकी, मनोज कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी का कार्यभार राजीव मिश्रा को दिया गया। 1 कोषाध्यक्ष, 6 नगर मंत्री व 17 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किये गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी ने कहा कि  नगर में भाजपा को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा और कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए युवा मोर्चा हर संभव मदद करेगा।

[adrotate banner="2"]