FARRUKHABAD : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के निर्देशन में जिले में युवा मोर्चा के कार्य को गति प्रदान करते हुए संगठन ने 7 मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी है। 
[adrotate banner="3"]
भाजयुमो जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा द्वारा जारी किये गये पत्र में कुआं खेड़ा मण्डल का अध्यक्ष ओम शंकर पुत्र दयाराम को, पैथान का आशीष सक्सेना को, पिलखना का अजीत कुमार गंगवार पुत्र दयानंद को, बढ़पुर पूर्वी का अजय कटियार को, बढ़पुर पश्चिमी का गीतम राजपूत को, चिलसरा का आकाश गंगवार को, सलेमपुर का अंकित राठौर को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है। सभी से मण्डल स्तर पर युवाओं की टीम तैयार करने के लिए कहा गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


