भाजयुमों ने नवजोत सिद्धू का पुतला जला जताया विरोध

0
110

फर्रुखाबाद: भाजयुमो नेताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फुंककर विरोध प्रदर्शन किया| साथ ही नवजोत को देश द्रोही करार दिया|
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजयुमो नेता चौक पर एकत्रित हुये| उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जमकर भडास निकाली| उनका पुतला फूंक दिया| भाजयुमो ने कहा कि एक ओर जहां सारे देश में भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पंजाब की कांग्रेस सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर भारतीय सेना पर हमला करने वाले पाक सेना प्रमुख से गले मिल रहे हैं। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने सिद्धू को देश द्रोही बताते हुए कांग्रेस पार्टी से अविलंब निष्कासित करने की मांग की।
इस दौरान शिवांग रस्तोगी, मयंक बुंदेला, प्रवल त्रिपाठी, अंकुर मिश्रा, आदित्य वाथम, शिवम् दुबे, पियूष त्रिपाठी, महिला मोर्चा की चित्रा अग्निहोत्री,वविता पाठक आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]