भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास लिखेगी- प्रदेश उपाध्यक्ष

0
114

BJP SUSHILफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास लिखेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार के गुण्डाराज तथा कांग्रेस के भ्रष्टाचार से उब चुकी है। उन्होने कहा कि देश में मोदी की लहर के चलते सभी राजनीतिक दलों में भगदड़ मची है जिसके कारण प्रदेश की सपा सरकार स्वतः ही गिर जायेगी।

[adrotate banner="3"]

पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि देश में मोदी की लहर चल रही है, जिससे कांग्रेस, सपा तथ बसपा के लोग बौखला गये है। उन्होने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा इस बार 60 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि एटा, फर्रुखाबाद व फिरोजाबाद का अभी हाल में ही सघन दौरा किया जिसमें स्पष्ट दिखा कि इन तीनों सीटों पर भाजपा जीत रही है। उन्होंने एक प्रश्न के जबाब में कहा कि संशील शाक्य भाजपा के बड़े नेता हैं उनका परिवार जनसंघ के जमाने से पार्टी से जुड़ा है। सुशील शाक्य पूरी ताकत से मुकेश राजपूत को चुनाव जिताने के लिए लगे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि समाज के लोग हमेशा भाजपा के साथ रहे हैं और इस चुनाव में भी कमल खिलायेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार तथा जिला महामंत्री विमल कटियार मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]