भाजपा हर बूथ पर बनायेगी 50 सदस्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: आगामी 6 जुलाई से शुरू होने वाले संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर फर्रुखाबाद नगर मंडल की बैठक संपन्न हुई। जिसमे हर बूथ पर 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया|
नगर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में आगामी 6 जुलाई से शुरू होने वाले संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर फर्रुखाबाद नगर मंडल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने बताया आगामी 6 जुलाई से 10 अगस्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा| इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर सदस्य बनाने का अभियान चलेगा। प्रत्येक बूथ पर 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी द्वारा तय किया गया हैं|  जिन कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनना है उनको कम से कम 50 सदस्य बनाने होंगे| पार्टी द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर 8980 8080 80 पर मिस कॉल देकर सदस्य बनेगा|  यह टोल फ्री नंबर 6 जुलाई को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया जाएगा|
नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने ने भी विचार व्यक्त किये| इस दौरानं प्रवल त्रिपाठी,  रामकिशोर सैनी, संजू शर्मा, पीयूष त्रिपाठी, मुकुल अग्निहोत्री, राजकुमार वर्मा, अमित शुक्ला, रजनी गुप्ता, अमित बाथम आदि लोग मौजूद रहे।