भाजपा से टिकट के दावेदार डॉ० अरविन्द को विधुत विभाग ने क्यों दिया नोटिस?

0
155

फर्रुखाबाद:आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिले में प्रचार सामग्री को हटाने का काम  तेज है| जिसके चलते पूरे जिले में जिला प्रशासन लगा हुआ है| वही जिले में सर्वाधिक प्रचार सामिग्री लगाने वाले डॉ० अरविन्द को विधुत विभाग ने नोटिस थमा दिया है|
अधिसाषी अभियंता विधुत नगरीय खंड ने आवास विकास के प्रयाग नारायण अस्पताल के चिकित्सक,लोक अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष व भाजपा से लोकसभा सीट की दावेदारी कर रहे डॉ० अरबिंद गुप्ता को दिये गये नोटिस में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद प्रचार सामिग्री हटायी जानी है|डॉ० अरविन्द गुप्ता से हजार विधुत खम्भों पर लगी होर्डिंग आदि हटाने के लिए प्रति पोल 10 रूपये के हिसाब से बसूली की जानी है| बिजली विभाग ने 50 हजार खम्भों का हवाला देकर उन्हें 5 लाख का नोटिस दिया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]