भाजपा समर्थकों ने साक्षी का किया जगह जगह जोरदार स्वागत

0
103

SHAMSABAD (FARRUKHABAD) : जनपद आगमन पर भाजपा से पूर्व सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज का दर्जनों जगह स्वागत किया गया। फर्रुखाबाद से कायमगंज वाया शमसाबाद जाते समय वह कई भाजपा नेताओं के घर पर गये जहां जोरदार नारों व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।SHUSHEEL SHAKYA SAKSHI JEE MAHARAJ BHOODEV RAJPUT VIJAY GUPTA

[adrotate banner="3"]

शनिवार को जनपद में अपने दो दिवसीय भ्रमण पर आये साक्षी जी रविवार को सबसे पहले टिकुरियन नगला महावीर राजपूत के घर गये। इसके बाद वह मुकेश राजपूत के यहां से बीरांगना रानी अबंतीबाई शिक्षण संस्थान रमापुर गये। जहां पर प्रबंधक महेश राजपूत के यहां उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया। महेश राजपूत ने उनसे शिकायत की कि रामेश्वर सिंह व कल्लू यादव उनकी कीमती जगह घिरवा रहे हैं। जिस पर साक्षी ने कहा कि अभी नहीं चेते तो इससे भी दयनीय स्थिति हो जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार देश में लाओ यदि सुरक्षित रहना है। इसके बाद साक्षी जी जहानसिंह राजपूत के घर पर भी गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शमसाबाद के चेयरमैन विजय गुप्ता के आवास पर साक्षी जी का भाजपा समर्थकों व चेयरमैन विजय गुप्ता ने जोरदार स्वागत किया। जहां पर उन्होंने पत्रकारों के पूछे गये सवालों का गोलमोल जबाब देकर शमसाबाद बाजार में निकल लिये। शमसाबाद बाजार में उनका जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सिकंदरपुर महमूद के प्रधान कुंवरजीत सिंह के घर पर साक्षी के पहुंचने पर ग्रामीणों का तांता लग गया। जहां पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जितायें इसी में हम सभी का विकास संभव है। लोधी समाज का उत्थान भाजपा में ही हो सकता है। यहा से साक्षी मानसिंह पाल के घर पहुचे। साक्षी जी लाव लश्कर के साथ कायमगंज पहुंचे जहां पर उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने महाराज जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के जोरदार नारे लगाये।

[adrotate banner="2"]