भाजपा युवा मोर्चा ने कमालगंज में मांगा पांच रुपये में खाना

0
107

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने कमालगंज में कांग्रेसियों द्वारा पांच रुपये में भोजन मिलने के वयान पर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जगह जगह दुकानों, ढावों पर पांच रुपये में पेट भर भोजन मांगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता कमालगंज में एकत्रित हुए और हाथों में थाली व पांच रुपये लेकर नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कमालगंज थाने के सामने से शुरू हुआ जुलूस कस्बे के मुख्य मार्ग पर निकला। बीच में पड़ने वाले होटलों पर भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने पांच रुपये में भोजन देने की बात का विरोध किया।

इस दौरान कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजय पाल, विनायक रस्तोगी, आदित्य मिश्रा, कमलेश ठाकुर, शिवम, विशाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]