भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बने शिवांग रस्तोगी

0
127

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान जहां गति पकड़ता जा रहा है वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष ने नगर कमेटी की घोषणा कर दी है। जिसमें फर्रुshivang rastogi 1खाबाद नगर अध्यक्ष का दायित्व शिवांग रस्तोगी को दिया गया।

[adrotate banner="3"]

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन के पास फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम पहुंचे थे। जिसमें आदित्य मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, आशुतोष, राम जी मिश्रा के नाम शामिल थे। वहीं कायमगंज में दो नामों का पैनल देवेन्द्र दुबे और शोभित दीक्षित के नाम से पहुंचा था। फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष के पद पर शिवांग रस्तोगी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं कायमगंज से देवेन्द्र दुबे के नगर अध्यक्ष बनने की संभावना अधिक बतायी जा रही है।
[bannergarden id=”8″]
इस सम्बंध में जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने बताया कि नगर अध्यक्ष की घोषणा के बाद कायमगंज के नगर अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को की जा रही है। शिवांग रस्तोगी को अजीत महाजन सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]