भाजपा में फर्जी सदस्य बनाने वाले नेता 6 साल के लिए होगे पैदल

0
95

stypal singh bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अन्तर्गत पुरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाएँ जाने पर कहा गया की जिस भी कार्यकर्ता को जाँच के दौरान पाया गया की उसने फर्जी सदस्य बनाये है उसके खिलाफ पार्टी कार्यवाही करेगी उस पदाधिकारी को 6 साल के लिए अपने पद से हटा दिया जायेगा| पुरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य था जिसे 31 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाई गयी| पत्रकार वार्ता में बोलते हुए मंडल सदस्यता प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा की भाजपा ने पुरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाये है| जिसमे जनपद में दोनों चरणो में एक लाख 29 हजार 995 सदस्य बनाये गए| किस चरण में कितने सदस्य बनाये गए यह बात ना ही जिला सदस्यता प्रभारी विमल कटियार बता पाये और ना ही मंडल सदस्यता प्रभारी|

सत्यपाल सिंह ने बताया की कायमगंज विधानसभा में 34730 , भोजपुर में 32820 , अमृतपर 30120 , सदर विधान सभा में 32325 कुल सदस्य बनाये गए| उन्होंने कहा की अभी तक कुल सदस्यों का परीक्षण किया जायेगा यदि किसी भी पदाधिकारी के बनाये गए सदस्य फर्जी साबित होते है तो उन्हें 6 साल के लिए पद से हटा दिया जायेगा वह केबल भाजपा के सदस्य केरूप में ही कार्य करेगा होगा|

पुलिस भी चाटुकारिता की सीमा पार कर चुकी है| क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा की वॉटसअप पर फोटो अपलोड करने के बाद उनके नेता पर हुई कार्यवाही के विषय में एसपी व डीएम से वार्ता की जाएगी जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल अधिकारियो से मिलेगा| इस दिलीप भारद्वाज कुलदीप गंगवार आदि भी मौजद रहे|
सांसद ने लगाई झाड़ू
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने शहर क्षेत्र के मोहल्ला भीकमपुर में झाड़ू लगायी| इस दौरान नागरिको ने मोहल्ले में भीषण गंदगी, विधुत पोल की समस्या, नाला निर्माण संबंधी शिकायत की जिसमे सांसद ने सभी को समस्या समाधान करने का भरोसा दिया| कार्यक्रम में रामवीर शुक्ला, कैलाश राजपूत आमिर खां, अनिल वतं, पवन वर्मा, लालू राठौर, आर के राजपूत, विनोद आदि लोग मौजद रहे है|

[adrotate banner="2"]