भाजपा में टिकेट की दावेदार मिथलेश अग्रवाल ने महिला सम्मेलन करा दिखाई ताकत

0
156

फर्रुखाबाद: एकता यात्रा के बहाने भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदार मिथलेश अगरवाल ने नारी राजनैतिक ताकत का एहसास कराया| कायमगंज के सीपी गेस्ट हाउस में मंगलवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश अध्यक्ष कमलावती, राष्ट्रीय महामंत्री विजय रहाटकर, जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना तथा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष डा० मिथलेश अग्रवाल के साथ भारी संख्या में भाजपा नेत्रियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
Mithlesh Agarwal Farrukhabad
राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि इसी क्षेत्र की बेटी द्रोपदी ने महाभारत काल में नारी की अस्मिता को लेकर विश्व को झकझोर दिया था। आज भी द्रोपदी का वह संघर्ष नारी समाज का आदर्श है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शासन काल में नारी को जितना प्रताडि़त किया गया उतना किसी के शासन में नारी का उत्पीड़न नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद काण्ड में नारियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कराहें पूरे देश में सुनी गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि नारी फूल ही नहीं चिन्गारी है और जब ये चिन्गारी आक्रोश में बदलती है तो बड़ी से बड़ी हुकूमतें उसके सामने नतमस्तक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि नारियों पर किये गये अत्याचारों की सजा आगामी निर्वाचन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को हर हाल में भुगतना होगी। राष्ट्रीय महामंत्री विजय रहाटकर ने कहा कि हम अमेठी का दौरा करके आये हैं वहां पर विकास की बातें निराधार प्रचार के अलावा कुछ भी नहीं है। जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना एवं डा0 मिथलेश अग्रवाल ने महिलाओं को संबोधित किया। इस दौरान रश्मि दुबे, डा0 रजनी सरीन, शिल्पी, मंजू अग्रवाल, लक्ष्मी शाक्य, सुनीता गुप्ता, उर्मिला, मीरा सिंह, ववीता चैहान, रमा व सुमन राठौर आदि महिलाएं मौजूद रही।
[bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]