भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ जाँच के आदेश

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित कई लोगों पर मोदी के नाम पर वोट ना देनें के चलते मारपीट करने का आरोप लगा है| एसपी ने मामले में जाँच के आदेश पुलिस को दिये है|राजेपुर राठौरी निवासी ओमप्रकाश गौतम ने एसपी डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र दिया| जिसमे आरोप लगाया गया है कि 21 अप्रैल को वह घर  पर था| उसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विमलेश सिंह राठौर के साथ ही साथ स्वयं सेबक संघ के पदाधिकारी  पूरन कुशवाह के साथ भाजपा के दो अन्य व्यक्ति घर में मोदी-मोदी करते हुए घुस आये|आरोपियों ने धमकी दी की कमल में हर हालत में मोहर लगानी है| जाति सूचक गाली दीं और मारपीट पर अमादा हो गये|एसपी ने थाना पुलिस को जाँच कर 7 दिन में आख्या पेश करने के आदेश दिये है|