भाजपा नेता से विवाद पर चिकित्सकों नें देर रात लोहिया की इमरजेंसी सेवायें की बंद

0
128

फर्रुखाबाद: बीती रात मरीज के इलाज को लेकर चिकित्सक और भाजपा नेता के साथ विवाद हो गया| सूचना पर चिकित्सक एकत्रित हुए और उन्होंने इमरजेंसी सेवा बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की| इमरजेंसी सेवा बंद होने से कई गंभीर मरीज वापस लौट गये| चिकित्सक ने भाजपा नेता और उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल के आपात कालीन वार्ड में ईएमओ डॉ० प्रशांत सिंह की डियूटी थी| डॉ० प्रशांत सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि रात लगभग 10:5 बजे कमालगंज के अम्बेडकर नगर निवासी 30 वर्षीय मरीज आकाश पुत्र राजकिशोर कटियार को भतीजे शक्ति ने इमरजेंसी में भर्ती कराया|
उसी दौरान आये उनके साथी भाजपा नेता शोले ठाकुर व बब्बा दुबे नें आते ही डॉ० प्रशांत से अभद्रता कर दी | जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी| इसके बाद अपना मरीज रिफर कराकर लेकर चले गये| मरीज को साँस की समस्या थी| उसके लगाया गया आक्सीजन मास्क पाइप उखाड़ कर ले गये| घटना की सूचना मिलने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ० वीके दुबे, सचिव डॉ० अजय कुमार, सीएमएस डॉ० एसपी सिंह, डॉ० गौरव मिश्रा, डॉ० श्रेय खंडूजा, डॉ० राजेश तिवारी आदि भी लोहिया अस्पताल आ गये| डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी ने इमरजेंसी कमरे का दरवाजा बंद कर दिया | शहर कोतवाली सुनील कुमार मिश्रा भी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| डॉ० प्रशांत ने उन्हें तहरीर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की|सुबह इमरजेंसी में मरीज भर्ती किये गये लेकिन चिकित्सक नही पंहुचे|
भाजपा नेता शोले ठाकुर ने बताया कि वह चिकित्सक के पास गये वह खाना खा रहे थे| उनसे मरीज का उपचार करने  लिये कहा तो वह भड़क गये|उन्होंने खुद अमर्यादित भाषा का प्रयोग
किया| प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ० अजय कुमार ने बताया कि सभी चिकित्सक अपने काम पर आ गये है| इमरजेंसी सेवा बंद नही की गयी थी| विवाद के चलते कुछ समय के लिए बंद हो गयी थी| पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है|
शोले के दो साथियों को पुलिस ने उठाया
शहर कोतवाल ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने आरोपी शोले ठाकुर के दो साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है| तहरीर के आधार पर पुलिस नें धारा 504, 506 व 427 के तहत शक्ति, शोले व बब्बा दुबे के साथ ही एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| घटना की विवेचना आईटीआई चौकी इंचार्ज रामकेश सिंह को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]