भाजपा नेता नही बता पाये पदाधिकारियों की संख्या

0
156

svtantr dev bjpफर्रुखाबाद: भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के लिये पंहुचे प्रदेश सदस्यता प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह के सामने जादातर भाजपा नेता फेल नजर आये| कई नेता तो अपने जनपद के जिलाउपाध्यक्ष व महामंत्रियो की संख्या तक नही बता सके जिससे उन्होंने कार्यकर्ताओ की क्लास लगा दी|

[adrotate banner="3"]

प्रदेश सदस्यता प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल अध्यक्षों, मंडल सदस्यता प्रभारियो व प्रवासी कार्यकर्ताओ की एक बैठक आवास विकास स्थित ब्रहमदत्त द्विवेदी फाउन्डेशन में अयोजित की गयी थी| जिसमे बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि पुरे प्रदेश में 10 करोड़ सदस्य बनाने है| प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो योजना बनाई गयी है उस पर सभी को कार्य करना है| जिसमे अभी मुख्यालय पार्ट प्रवासी कार्यकर्ता, क्षेत्र द्वारा मंडल स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता, तथा जिला द्वारा बूथ स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ताओ के नाम तय होने है| उन्होंने कहा की प्रवासी कार्यकर्त्ता अपने क्षेत्र में जाकर रुकेगे|

shlaindr sibnghस्वतंत्र देव सिंह ने बताया की 8,9,10 दिसम्बर में मंडलो में जाकर सेक्टर बैठक कर बूथ स्तर पर सदस्यता की रूप रेखा तय करेगे| 19,20,21 दिसम्बर को सभी कार्यकर्ता एवं नेता अपने बुथो पर रहकर सदस्यता अभियान चलायेगे| प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाने है| इन तीन दिनों में चलने बाले सदस्यता अभियान की मानीटरिंग की जायेगी| मोर्चा एवं प्रकोष्ठों को कैम्प कैम्प लगाकर सदस्य बनाने के निर्देश दिये|

बैठक में आधा सैकड़ा प्रकोष्ठों के जिला संयोजको को बुलाया गया था जिनके ना पंहुचने पर प्रदेश सदस्यता प्रभारी ने भडक गये| वही उन्होंने जब विभिन्य पदाधिकारियों के बारे में जानकारी देनी चाही तो संतोष जनक उत्तर नही मिल सका| जिस पर उन्होंने नाराजगी जतायी|

इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार,मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू, मिथिलेश अग्रवाल, डॉ० रजनी सरीन, क्षेत्रीय सदस्यता प्रभारी सत्यपाल सिंह, डॉ० भूदेव सिंह राजपूत, शैलेन्द्र सिंह राठौर, भास्कर दत्त द्विवेदी, प्रदीप सक्सेना, विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, ज्ञानेश गौड़, शैलेन्द्र राजपूत, धीरेन्द्र वर्मा, रामवीर शुक्ला, ममता सक्सेना आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]