भाजपा नेता देंगे गिरफ्तारी

0
102

bjp 456फर्रुखाबाद: भारतीय जनत पार्टी के मंडल अध्यक्ष उग्रसेन राजपूत व मनोज गंगवार को झूठे मुकदमे में गिरफ्तार किये जाने के आरोप के चलते उसके विरोध में सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगे।

[adrotate banner="3"]

जिला महामंत्री व जिला प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि सभी पार्टी पदाधिकारियों से सुबह दस बजे फतेहगढ़ जिला पंचायत कार्यालय प्रांगण में एकत्र होगे वहां से सभी कलेक्ट्रेट के लिये प्रस्थान करेंगे। प्रदर्शन के उपरांत गिरफ्तारी दी जायेगी। पुलिस प्रशासन ने यदि मंडल अध्यक्षों पर लगाये गये झूठे मुकदमे वापस नहीं लिये तो जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]