भाजपा नेता की पत्नी और पुत्रवधू से छेड़छाड़, भीड़ ने युवकों को पीटा

0
534

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)देर रात शहर के लालगेट क्षेत्र में भाजपा नेता की पत्नी और पुत्रवधू से छेड़खानी का मामला सामने आया। मौके पर हंगामा होने पर स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपित युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को भीड़ से छुड़ाकर थाने भेज दिया।
शहर के एक भाजपा नेता की पत्नी और पुत्रवधू अपने दो बाइक से देर रात किसी कार्य से लौट रही थीं। जब वे लालगेट क्षेत्र से गुजर रही थीं, तभी सामने से आ रहे तीन बाइक सवार युवकों ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। महिलाओं के विरोध करने पर उन्होंने वाहन रोक लिया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। तीसरा युवक भागने में सफल रहा, लेकिन कुछ देर बाद वह भी लौट आया तो भीड़ ने उसे भी दबोच लिया। गुस्साई भीड़ ने तीनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम और बस अड्डा चौकी इंचार्ज कपिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ से बड़ी मुश्किल से तीनों युवकों को छुड़ाकर कादरी गेट थाने भेजा।चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]