भाजपा नें घर-घर बांटे मोदी पत्रक व मास्क

0
114

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) भाजपा नें घर-घर जाकर पत्रक व मास्क का वितरण किया| इसके साथ ही कोरोना काल में बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह भी दी|
नगर के पश्चिम मण्डल के बूथ संख्या 235 बैजनाथ स्ट्रीट में जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता,  सदर विधायक मेजर सुनील दत्त और नगर अध्यक्ष पश्चिम विकास पाण्डेय आदि ने लोगों को मोदी पत्रक और मास्क का वितरण किया| जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कोरोना से भारत की मजबूत लडाई में मोदी जी के नेतृव और अनलॉक में कैसे रहे उसको लेकर लोगो को जागरूक किया।मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने लोगो से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की।
इस दौरान बबिता पाठक, प्रबल त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, आरसी सक्सेना, सेक्टर संयोजक मृत्युजंय पाठक, बूथ अध्यक्ष चमन बाथम, आदेश गुप्ता व संजीव वर्मा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]