भाजपा गंगा प्रकोष्ठ कार्य समिति में मुस्लिम नेता को तरजीह

0
97

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी गंगा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद दत्त दीक्षित ने जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी है। कार्यसमिति में विशेष रूप से एक मुस्लिम नेता को तरजीह दी गयी है।BJP-logo_0

[adrotate banner="3"]

जिलाध्यक्ष विनोद दीक्षित द्वारा जारी की गयी समिति में हाता घनघोर निवासी शेर मोहम्मद उर्फ मुन्ना चेंदी को मंत्री पद पर सुशोभित किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि शेर मोहम्मद 1962 से जनसंघ व भाजपा के सदस्य रहे हैं। उन्होंने कभी भी अन्य किसी राजनैतिक दल का कभी भी समर्थन नहीं किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कार्य समिति में सूरज भारद्धाज को महामंत्री, सदानंद शुक्ला, राजीव भगोलीवाल एडवोकेट, कमलापति दुबे एडवोकेट, रामसनेही बाथम को उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता, संजीव शुक्ला, अबधेश गुप्ता, शेर मोहम्मद उर्फ मुन्ना चेंदी को मंत्री तथा रामभजन शाक्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

[adrotate banner="2"]