भाजपा को अब अटल की जरूरत:रामबक्श वर्मा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG. लोकसभा चुनाव 2019

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) पूर्व सांसद ने गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाकर लोधी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया| उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को धोखेबाज कहा और प्रसपा का नाम भिऊ नही लिया|
कस्बे में प्रचार करने आये लोधी समाज के बड़े चेहरे पूर्व सांसद रामबक्श वर्मा ने कहा कि भाजपा में बड़े-बड़े नेताओं को किनारे कर दिया गया|भाजपा में सब ठीक नही है| आज भाजपा को अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता की जरूरत है जो सबको साथ लेकर चलते थे| लेकिन आज एक छत्र राज्य केबल एक नेता का ही है| उन्होंने कहा की जनता अच्छे भाषण देने वालों के चक्कर में ना पड़े|
वही कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद पर निशाना लगाते हुए कहा कि वह जब केंद्र में मंत्री होते है तो वह आम जनता को भूल जाते है| उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में दलाली व बेईमानी रुकी नही| आम  जनता काफी परेशान है| उन्होंने ने गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाने का प्रयास किया|इस दौरान जैमिनी राजपूत,रामविकास राजपूत,अमित यादव आदि रहे|