भाजपा के 14 प्रकोष्ठों और दो मोर्चाओं का अभी तक गठन नहीं

0
123

FARRUKHABA : भारतीय जनता पार्टी के जिला कमेटी बनने में ही काफी विलम्ब व विरोध हो जाने से पूरे संगठन की रीड़ ही हिल गयी है। जिसका असर आज तक दिखायी दे रहा है। अन्य पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के साथ-साथ अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा कर चुकी हैं। लेकिन वहीं भाजपा अभी भी संगठन को खड़ा करने में अपना दिमाग खपा रही है। 14 प्रकोष्ठों के साथ-साथ दो मोर्चाओं का गठन अभी तक न हो पाने से इन पदों की चाह रखने वाले कार्यकर्ता व पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों में न जुटकर पद को हथियाने में दिल्ली व लखनऊ के चक्कर लगाने में जुटे हुए हैं।

[adrotate banner="3"]

Dinesh katiyar[bannergarden id-“8”]

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने जिलाध्यक्ष से युवा मोर्चा के गठन के लिए तीन नामों का पैनल मांगा है। जिसे शीघ्र उन्हें सौंपा जायेगा। लेकिन अभी तक संगठन को पूरी तरह से खड़ा न कर पाना जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के लिए सिर दर्द बन गया है। बमुस्किल महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा का गठन हो सका है। जिसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष हेमचन्द्र वर्मा को व अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जनक्रांति पार्टी से भाजपा में आये पवन गौतम को बनाया गया है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा व युवा मोर्चा का गठन अभी नहीं हो सका है और न ही 14 प्रकोष्ठों अंत्योदय, पिछड़ा वर्ग, शिक्षा, विधि, झुग्गी झोपड़ी, लघु उद्योग, प्रबुद्ध आदि प्रकोष्ठों के जिला संयोजक नियुक्त किये गये हैं। जिससे  संगठन में खींचतान मची हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवा मोर्चा के दावेदार जितेन्द्र राठौर व अजीत महाजन ने जिलाध्यक्षी हथियाने के लिए लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष से भेंट की है। वहीं अन्य कई युवा नेता इस पद को हथियाने के कारण इधर उधर अपनी गोटी फिट करने में जुटे हुए हैं। लोकसभा प्रत्याशी दावेदारी की बात करें तो अब शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित होने के बादल गहरा सकते हैैं। लेकिन दूसरी तरफ हर दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हर तरह से टिकट अपने कब्जे में लेने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इस सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने जेएनआई से वार्ता के दौरान बताया कि शीघ्र ही बचे हुए 14 प्रकोष्ठों व मोर्चाओ की घोषणा की जायेगी। जिसकी तैयारी चल रही है।

[bannergarden id-“11”]

भाजपा का जेल भरो आंदोलन 2६  को

फर्रुखाबाद : पूर्व में घोषित किये गये जेल भरो आंदोलन तो नक्सलियों द्वारा कांग्रेस नेताओ पर हमला कर उनकी हत्या कर देने के बाद स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पूरे प्रदेश में एक साथ जेल भरो आंदोलन की हुंकार भरी है।  2६ जून को पूरे प्रदेश में सभी भाजपाई जेल भरो आंदोलन करेंगे। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने दी।

नगर कमेटी की पहली बैठक 1६ को

फर्रुखाबाद : नगर कमेटी घोषित होने के बाद पहली बैठक 1६ जून को की जायेगी। जिसमें कमेटी के नये पदाधिकारियों का परिचय के साथ_साथ संगठन के लोगों के बीच जेल भरो आंदोलन के अन्तर्गत वार्ता भी होगी। यह जानकारी नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड ने दी।

[adrotate banner="2"]