भाजपा के बूथ स्तर पर तैनात होंगी 25 कार्यकर्ताओं की टीम

0
143

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत रखने की बात कही गयी। इसमें मुख्य रूप से 25 सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करने की नसीहत दी गयी।

[adrotate banner="3"]

mejor suneel dutt diwediबैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ ने कहा कि संगठन को कार्य की दृष्टि से नगर के 188 बूथों को 26 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। साथ ही साथ प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर प्रभारी तय किये गये हैं। आने वाले 10 सितम्बर को अपने क्षेत्र में आने वाले बूथ पर बूथ प्रमुख तय करने के निर्देश दिये गये। बहुत शीघ्र ही बूथ प्रमुखों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

[bannergarde id=”8″]

मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपना लक्ष्य बूथ जीतने का बनाना होगा, क्योंकि बूथ स्तर पर अच्छी जीत हासिल करने के बाद हम 2014 अपने आप फतह कर लेंगे। जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक सुझाव दिये। इस दौरान डा0 रजनी सरीन, रामभरोसे चक, संजीव सिगतिया, दिलीप भारद्धाज, रामवीर शुक्ला, हिमांशू गुप्ता, धर्मेन्द्र राजपूत, धीरेन्द्र वर्मा, आदित्य मिश्रा, रामकिशोर सैनी आदि मौजूद रहे।

[bannergarde id=”11″]

[adrotate banner="2"]