भाजपा के धार्मिक ध्रुवीकरण के दुर्ग को तोड़नें को सपा खेलेगी जातिय कार्ड

0
148

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बनाये गये डॉ. नबल किशोर शाक्य पत्रकारों से रूबरू हुए | उन्होंने बताया कि भाजपा धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है| जिसको सपा के जातीय समीकरण से ही हराया जा सकता है|

शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पंहुचे डॉ नबल किशोर शाक्य नें कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित और अल्प संख्यको की असली हितैषी है| जिसके चलते ही सपा नें जनपद इटावा, मैनपुरी, बदायूं सहित कई जिलों में पीडीए के प्रत्याशी बनायें हैं| जब सपा प्रत्याशी से सबाल किया गया कि क्या अगड़ों का वोट सपा को नही चाहिए तो उन्होंने चुप्पी साध ली| स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों पर डॉ, नबल किशोर नें कहा कि सपा नें पहले भी कई बार कहा है कि वह उनके निजी वयान हैं| भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है जिसको टक्कर देनें के लिए सपा जातियों की राजनीति करेगी| उन्होंने कहा कि भाजपा नें राम मन्दिर निर्माण कराकर धर्म की राजनीति का ध्रुवीकरण किया है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद, डॉ.जितेन्द्र यादव, विवेक यादव, आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]