भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की आलोचना करने मे सबसे आगे: सांसद

0
94

bjp-mukesh11फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के अभ्यास वर्ग मे बोलते हुये सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता अपनी पार्टी की आलोचना करता नही देखा गया| जबकि भाजपा कार्यकर्ता इस काम मे सबसे आगे है| उन्होंने बैठक मे केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गयी अब तक की योजनाओ के विषय मे कार्यकर्ताओ को अबगत कराया|

[adrotate banner="3"]

पार्टी के नगर व छावनी मंडल के समापन प्रशिक्षण महाअभियान मे बोलते हुये सांसद मुकेश राजपूत ने अपने ही पार्टी नेताओ को सदाचार का सदाचार का पाढ़ पढ़ाया| उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हो,कांग्रेस हो या बहुजन समाज पार्टी किसी भी पार्टी के नेता को अपनी पार्टी के विषय मे कुछ गलत कहते कभी नही सुना होगा| जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओ मे यह खास हुनर है कि वह पार्टी की फजीयत करने का कोई भी मौका अपने हाथ से नही जाने देते| उन्होंने कहा कि यह पार्टी के हित मे नही है| इस दौरान उन्होंने जिले मे अपने द्वारा कराये गये विकास कार्यो के विषय मे भी नेताओ को जानकारी दी|

उन्होंने बताया कि जिले मे 28 सड़के का निर्माण, विकलांगो को उपकरण वितरण, कालेंद्री ट्रेन का बंद ना होना, फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन को मंडल घोषित कराने सहित कई योजनाओ का लाभ आम जनता को दिलाने की बात कही|इसके साथ ही साथ उन्होंने मोदी सरकार के द्वारा एक वर्ष मे चालू की गयी योजनाओ के विषय मे भी पार्टी नेताओ को रूबरू कराया|

इसके साथ ही नगर के बंधन वाटिका मे बढ़पुर पूर्व व पश्चिम के कार्यक्रम मे भी सांसद मुकेश राजपूत ने उपलब्धिया गिनाई| इसके साथ ही साथ छावनी व नगर मंडल के संयोजक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, बढ़पुर पूर्व व पश्चिम मंडल के प्रशिक्षण अभियान के संयोजक प्रांशु दत्त द्विवेदी,प्रदेश कार्य समिति के संयोजक अर्चना पाण्डेय, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, जिला महामंत्री विमल कटियार, दिलीप भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष रामआसरे राजपूत, नन्द किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे|

 

 

[adrotate banner="2"]