भाजपा की सदस्यता में विश्व रिकार्ड की तैयारी, उत्तर प्रदेश सबसे आगे

0
121

bjp 456लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने करीब एक करोड़ भाजपा सदस्य बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक भाजपा विश्व में सर्वाधिक सदस्य वाली राजनीतिक पार्टी बन जाएगी।

[adrotate banner="3"]

भाजपा के सदस्यता प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि एक नवंबर 2014 से शुरू सदस्यता अभियान में बीते साल के मुकाबले तीन गुना से अधिक वृद्धि है। उत्तर प्रदेश में करीब एक करोड़ दो लाख सदस्य पंजीकृत हो चुके हैं जबकि गुजरात का आंकड़ा 51 लाख है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में 34.50 लाख, दिल्ली में 26 लाख, राजस्थान में 27 लाख, बंगाल में 17 लाख, कर्नाटक में 38 लाख, पंजाब में 13 लाख व हरियाणा में 15 लाख सदस्य बने है। अन्य राज्यों में की प्रगति भी संतोषजनक है। सदस्यता अभियान की अंतिम तारीख 31 मार्च है।

[adrotate banner="2"]