भाजपा की मांग: ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन में सांसद को भी किया जाए शामिल

0
118

Mukesh Rajput BJPफर्रुखाबाद: विधायकों की रजामंदी पर ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया जाना भाजपा को नागवार गुजरा है| भाजपा के जिला महासचिव विमल कटियार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है| उन्होंने प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है| उन्होंने मांग की है कि जिस प्रकार ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के सम्बन्ध में स्थानीय विधायकों के विचार लिए जा रहे हैं, उसी तरह स्थानीय सांसद से भी चर्चा की जानी चाहिए| उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा ग्राम पंचायत पुनर्गठन का विरोध करेगी|

[adrotate banner="3"]

गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने डीपीआरओ कार्यालय से ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के लिए तैयार मसौदे पर जनपदीय समिति की मोहर लगने से पूर्व स्थानीय विधायकों की राजमादी चाही है| जिसके लिए पुनर्गठन के लिए तैयार प्रस्तावों को बीडीओ के पास भेजा गया है| जेएनआई पर यह खबर प्रसारित होने के तुरंत बाद भाजपा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है| भाजपा के जिला महासचिव विमल कटियार ने कहा कि जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन में सभी प्रमुख जन प्रतिनिधियों को शामिल करना चाहिए था| केवल विधायकों को शामिल कर अन्य जन प्रतिनिधियों के प्रति यह सौतेला व्यावहार है| विधायकों को शामिल करना और स्थानीय सांसद को अलग रखना और भी अधिक असोभनीय है| भाजपा इसका काढ़ा विरोध करती है और ग्राम पंचायत पुनर्गठन प्रक्रिया में सांसद को शामिल करने की मांग करती है| यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी इसके विरोध में आन्दोलन करेगी|

[adrotate banner="2"]